Funny Jokes: स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से अपने आपको बचाकर रखते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Funny Jokes: जब पत्नी ने पति को तलाक देने का फैसला लिया, पढ़िए वायरल चुटकुले
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
पत्नी- मैं तुमसे बात नहीं करती, जाओ मैं तुम्हें तलाक देती हूं।
पति- ये लो चॉकलेट खाओ, शुभ काम में देरी कैसी।
Chutkule: साली- शादी का असली मतलब होता क्या है? जीजा ने दिया गजब का जवाब, पढ़कर लगाएंगे ठहाके
चोर ने एक आदमी को बाजार में घेर लिया
आदमी- मुझे घर जाने दो
चोर- तेरी जेब में जितना भी पैसा है सब निकाल के दे दे
आदमी- भाईसाहब जेब तो खाली है कहो तो paytm कर दूं...
Jokes: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
गोलू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
चंटू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
गोलू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
चंटू- वाह भाई, क्या बात हुई?
गोलू- मैं बैठा था, तो वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!