कहते हैं हंसना स्वास्थ के लिए काफी अच्छा होता है और मजाकिया चुटकुले आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आते हैं। तो फिर देर किस बात की अमर उजाला पर पढ़िए मजेदार चुटकुले। आप इन मजेदार जोक्स को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं।
-----------------------------------------------
एक व्यक्ति दारु पी कर कार चला रहा था
अचानक कार एक खंभे से टकरा गई
पुलिस - बाहर निकल
व्यक्ति - माफ कर दो साहब जी
पुलिस - दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल...
व्यक्ति - अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...!!!
पप्पू समोसे को खोलकर
अंदर का मसाला ही खा रहा था।
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे मैं बीमार हूं न...
इसलिए डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।
-------------------------------------
सोनू बहुत दुखी था...
किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे।
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं...!!!
पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे...
शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है...
-------------------------------------
बैंक लूटने के बाद...
डाकू- तुमने मुझे देखा
क्लर्क- हां
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है,
साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...!!!
सरकार ने फरमान जारी किया
चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली-
हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
....पति ने एक्टिवा ही बेच दी
------------------------------------
पत्नी : ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि,
ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर, ये किसके लिये लिखते हो ?
पति : पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी : तो फिर वोही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यूं हो !
पत्नि : सुनो मेरे मुहं मे मच्छर चला गया, अब क्या करू..?
पति : पगली ऑल आउट पी ले, 6 सेकेंड में काम शुरू।
-------------------------
बीबी : चलो ना आज कही घूमने चलते हैं, और हां ड्राइविंग मैं करुंगी….!!
पति- वाह…!!! मतलब जायेंगे कार में और आएंगे कल के अखबार में…