फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ, मरीज का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 26 Nov 2024 06:56 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 26 Nov 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
doctor marij ke Desi Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: आज के समय में लगभग हर इंसान किसी न किसी तरह की समस्याओं से परेशान रहता है। भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। काम का बोझ और सामाजिक दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर खुद के लिए जरूर समय निकालना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी आज हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला....



सास ने फ्रिज खोला तो गुस्से में बहू को आवाज लगाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है, पागल हो गई है क्या 
बहू- मांजी आपने ही तो कहा था कि आटा गूंथने के बाद एक घंटा फ्रिज में रखना...

doctor marij ke Desi Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज- डॉक्टर साहब मोटापे का कोई इलाज है क्या? 
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है 
मरीज- क्या डॉक्टर? 
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ 
मरीज- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है 
या खाने से पहले? ये सुनते ही डॉक्टर बेहोश!
doctor marij ke Desi Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सास- बहू कहां हो तुम? 
बहू- होटल में हूं बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी है, 
इसलिए यहां खाना खा रही हूं, आप कहां हो सासू मां? 
सास- लंगर में तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं, 
खीर मेरे लिए भी ले लेना...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor marij ke Desi Chutkule
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? 
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी 
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते 
मरीज- जी वही किया था 

 
विज्ञापन
doctor marij ke Desi Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो तो क्या करते हो? 
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... 
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed