Comedy Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी...!
पहली लड़की - आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी...!
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं...!
दूसरी लड़की - क्यों क्या हुआ...?
तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या...?
पहली लड़की - नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी...!
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा - क्यों, ऐसा क्या हो गया...?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है...?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया,
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है...!