Comedy Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Comedy Jokes: लड़का- इतना मेकअप क्यों किया हुआ है? लड़की का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
Comedy Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है।
भिखारी - बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए.
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं.
समीर - पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी - मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है
लड़का- कहां जा रही हो ?
लड़की- आत्महत्या करने।
लड़का- तो इतना मेकअप क्यों किया हुआ है?
लड़की- अबे गधे ! कल न्यूज पेपर में फोटो आएगी न…
Jokes In Hindi: महिला- पंडित जी मेरी शादी किससे होगी? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Funny Jokes: अब्बा की निशानी को लेकर बादशाह ने बुजुर्ग से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
गप्पू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
मां - क्यों?
गप्पू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा..
गप्पू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)