Viral Jokes: अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
लड़का- क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की- नहीं।
लड़का- तो अपनी बहन से ही पूछ लो फिर, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत...
पप्पू ज्योतिष के पास जाकर बोला...शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है।
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो, सामने गड्ढा हो,
बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो, दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है।
पत्नी- इतने साल हो गये शादी को आज तक कुछ नहीं दिया
पति- दिल तो दिया है और क्या चाहिए
पत्नी- नहीं जानू, कोई सोने की चीज़ दिलाओ ना
पति- चलो शाम को नया तकिया ला दूंगा, खूब मजे से सोना।
आज के मजेदार जोक्स: जब पड़ोसन के साथ फिल्म देखने पहुंचा पति, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पति- क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो।
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।