पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। आगे की स्लाइड्स में देखें अनुपन खेर का लुक जिसमें वह हू-ब-हू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह लग रहे हैं।
2 of 5
the accidental prime minister
ट्रेलर में अनुपम खेर का अंदाज काफी हद तक पूर्व प्रधानमंत्री की तरह लग रहा है। उन्होंने कपड़ों से लेकर दाढ़ी-मूंछ सब बिल्कुल मनमोहन सिंह जैसी रखी है जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
3 of 5
the accidental prime minister
पूरे ट्रेलर में अनुपम मनमोहन की तरह सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हल्के नीले रंग की पगड़ी पहनी है। अगर आप मनमोहन और अनुपम के इस लुक की तस्वीर से तुलना करेंगे तो आप देखेंगे अनुपम बिल्कुल मनमोहन की कार्बन कॉपी लग रहे हैं।
4 of 5
the accidental prime minister
ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। बता दें, फिल्म में सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। इसके अलावा मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में दिव्या सेठ नजर आएंगी और अहाना कुमरा प्रियंका गांधी का किरदार निभाएंगी।
5 of 5
The Accidental Prime Minister
यह फिल्म मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर बनाई गई है। विजय रत्नाकर गुट्टे की इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हंसल मेहता है और यह 11 जनवरी को रिलीज होगी।