फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: गर्मियों में वॉर्डरोब में रखें ये पांच चीजें, दिखेंगी स्टाइलिश

Sat, 04 Jun 2022 11:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Summer Fashion Trends Five Must Haves Wardrobe Essentials To Look Stylish
गर्मियों में वार्डरोब में शामिल करें ये चीजें - फोटो : Pixabay

Summer Fashion Trends: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और अधिक तापमान के कारण लोगों को पसीना, थकान और असहजता महसूस होती है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हों तो अक्सर कपड़ों को लेकर असमंजस में रहते हैं। आप कुछ हल्का या ऐसे कपड़े पहनना चाहते हैं, जिसमें आपको गर्मी न लगे लेकिन घर से बाहर किसी सोशल गैदरिंग, दफ्तर, कॉलेज या दोस्तों के साथ किसी पार्टी में आप कुछ भी पहन कर शामिल भी नहीं हो सकते। आपको लुक और स्टाइल पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में गर्मियों को खुद को कूल रखने के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए आपके वॉर्डरोब में कुछ ऐसी चीजें होनी चाहिए, जो चिलचिलाती धूप और गर्मी में कंफर्टेबल हो। इसके लिए यहां आपको कुछ ऐसे ड्रेस आइडियाज दिए जा रहे हैं तो आपको गर्मी से तो बचाएंगे ही, स्टाइलिश लुक भी देंगे। इन चीजों अपने समर वार्डरोब में शामिल कर किसी भी मौके पर आप कुल लुक अपना सकते हैं। जानिए अपने समर वार्डरोब के लिए जरूरी चीजें।

Summer Fashion Trends Five Must Haves Wardrobe Essentials To Look Stylish
ओवरसाइज शर्ट - फोटो : instagram

ओवरसाइज शर्ट

गर्मियों में कंफर्टेबल और कूल लुक के लिए अपने वार्डरोब में ओवरसाइज्ड शर्ट को शामिल करें। शर्ट फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक के लिए बेहतरीन विकल्प है। शर्ट को लड़कियां जींस, स्कर्ट, डंगरी, पैंट किसी भी बॉटम वियर आउटफिट के साथ टीमअप कर सकती हैं। शर्ट के कलर पर भी विशेष ध्यान दें। आप सफेद रंग की या गर्मियों के लिहाज से हल्के रंगों जैसे लाइम ग्रीन, बेबी पिंक, येलो रंग की शर्ट से स्टाइलिश और कुल लुक पा सकते हैं।

Summer Fashion Trends Five Must Haves Wardrobe Essentials To Look Stylish
हैट - फोटो : Instagram/realhinakhan

हैट

गर्मियों में बाहर निकलते समय सबसे ज्यादा दिक्कत धूप की होती है। धूप सीधे आपके चेहरे और सिर पर पड़ती है, जिसके कारण गर्मी और पसीना तो होता ही है, साथ ही सिर दर्द, थकान भी हो सकती है। ऐसे में आपके वार्डरोब धूप से बचाने के लिए टोपियां जरूर हों। टोपियां खरीदते समय ध्यान रखें कि किस तरह की ड्रेस पर कैसी हैट या कैप सूट करेगी। उसी आधार पर अपने कपड़ों से हैट मैच करके बाहर निकलें। ये आपको धूप से भी बचाएंगी और ट्रेंडी लुक भी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Fashion Trends Five Must Haves Wardrobe Essentials To Look Stylish
स्कार्फ - फोटो : अमर उजाला

स्कार्फ

गर्मियों में स्कार्फ कई तरीकों से आपके स्टाइलिश लुक देता है। किसी भी ड्रेस के साथ आप हल्के, फ्लोरल प्रिंट, काॅटन आदि के स्कार्फ कैरी कर सकती हैं। शर्ट हो या ड्रेस स्कार्फ किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। इसलिए वार्डरोब में स्कार्फ को शामिल करें। इससे आपको स्टाइलिश और कूल लुक मिलेगा।

विज्ञापन
Summer Fashion Trends Five Must Haves Wardrobe Essentials To Look Stylish
टी शर्ट ड्रेस - फोटो : instagram

टी शर्ट ड्रेस

गर्मी में कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए टी शर्ट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। किसी भी पार्टी से लेकर फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करने के लिए इस तरह की क्यूट टी शर्ट ड्रेस बहुत कूल लुक देगी। आपक व्हाइट शूज के साथ टी शर्ट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed