लोगों ने लंबे समय तक श्वेता तिवारी को छोटे पर्दे पर देखा है। प्रेरणा के रूप में आज भी लोगों को वे याद हैं। श्वेता की उम्र भले ही 40 वर्ष हो चुकी है लेकिन श्वेता खुद की फिटनेस एवं स्टाइलिंग का पूरा ख्याल रखती हैं। वेस्टर्न हो या पारंपरिक परिधान श्वेता सभी में लाजवाब दिखाई पड़ती हैं। महिलाएं श्वेता को आदर्श मानकर आए दिन उनके फैशन सेंस का अनुसरण करती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का नया फोटोशूट।
श्वेता तिवारी का नया फोटोशूट है बेहद लाजवाब, पहना है सुंदर सा ड्रेस
ऐसा है आउटफिट
श्वेता ने ब्राइट ग्रीन कलर का ड्रेस पहना है। यह ड्रेस रफल्ड पैर्टन में तैयार किया गया है। स्लीव्स और बॉर्डर पर पूरा रफल्ड पैर्टन है। पीछे से ड्रेस फूल फ्लोर लेंथ का है वहीं आगे से इसकी लेंथ शॉर्ट है। ड्रेस का डिजाइन वाकई में बेहद अलग है और यह श्वेता पर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
पहने हैं लंबे इयररिंग्स
गहरे गले के इस ड्रेस के साथ श्वेता ने गले में कुछ नहीं पहना है लेकिन कानों में लटकने वाले बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हैं। पैरों में गुलाबी रंग की हाई हील्स पहनी हैं, इसी रंग का नेलपेंट भी लगाया है। ड्रेस पर डार्क ग्रीन धागे से काम किया हुआ है। इन धागों से ही कमर पर बेल्ट जैसी डिजाइन की गई है।
मेकअप है जबरदस्त
श्वेता की आंखों का मेकअप बहुत खूबसूरत लग रहा है, उन्होंने आंखों में मस्करा भी लगाया है। श्वेता ने डार्क लिपशेड लगाया है। बालों की स्ट्रेटनिंग करके उन्हें खुला रखा गया है। श्वेता की भाव-भंगिमाएं सभी तस्वीरों में बहुत अच्छी नजर आ रही हैं जो कि उनके इस लुक को और भी आकर्षक बना रही हैं।
श्वेता के इस आइटफिट को माया कल्चर ने डिजाइन किया है। श्वेता के बेहतरीन इयररिंग्स जूलरी बाय अवनी गुजराल से है, उनकी स्टाइलिंग विक्टर रोबिंसन एवं सोहेल मुगल द्वारा की गई है। मेकअप दीपक दुर्गे ने किया है और फोटोशूट अमित खन्ना फोटोग्राफी द्वारा किया गया है।