Saree Draping Trick: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप किसी त्योहार से लेकर शादी-विवाह तक में पहन सकती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महिलाएं साड़ी को ऑफिस और पार्टी में भी पहन जाती हैं। जो अनुभवी महिलाएं होती हैं, उनके लिए साड़ी पहनना काफी आसान होता है, दिक्कत सामने आती है नई पीढ़ी के सामने। दरअसल, युवा लड़कियों को साड़ी पहनना तो पसंद होता है लेकिन उन्हें साड़ी पहनना नहीं आता। साड़ी पहनते वक्त सबसे ज्यादा परेशानी उसकी प्लीट्स बनाने में आती है।
दरअसल, अगर साड़ी की प्लीट्स सही ना हों तो ये आपका पूरा लुक खराब कर सकती हैंं। ऐसे में लड़कियां साड़ी पहनने से ही कतराती हैं। ऐसे में आपकी परेशानी दूर करने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको प्लीट्स बनाने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आपके लिए भी परफेक्ट तरह से साड़ी पहनना काफी आसान हो जाएगा।
करें बॉडी शेपर का इस्तेमाल
अगर आप साड़ी पहनते वक्त बॉडी शेपर का इस्तेमाल करेंगी तो ये ना सिर्फ आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि इसकी मदद से आप आसानी से साड़ी पहन पाएंगी। पेटीकोट की वजह से साड़ी में झोल आने लगता है, वहीं बॉडी शेपर इस समस्या को आपसे दूर रखेगा।
3 of 7
saree blouse
- फोटो : Instagram/manishmehlhotra
साड़ी को टकइन करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
साड़ी को टकइन करते वक्त ये ध्यान रखें कि पेटीकोट ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। अगर ये ज्यादा टाइट होगा तो आप प्लीट्स को सही से अंदर नहीं कर पाएंगी। इतना और ध्यान रखें कि ये ज्यादा ढीला ना हो। ढीली साड़ी टकइन होने पर खुलने का डर रहेगा।
4 of 7
saree look
- फोटो : instagram
पहले कंधे के प्लीट्स को बनाएं
साड़ी पहनते वक्त सबसे पहले कंधे के प्लीट्स को बनाएं। ऐसा करने से आपका पल्लु पहले सेट हो जाएगा। इसके बाद आपको लोअर प्लीट्स बनाने में आसानी होगी।
5 of 7
साड़ी
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
प्लीट्स बनाने के तुरंत बाद लगाएं पिन
जब आप साड़ी की लोअर प्लीट्स बना रही हों तो पिन को पास में ही रखें। बराबर तरीके से प्लीट्स बनाने के बाद इसे पेटीकोट के अंदर करें और तुरंत पिन लगा लें। ताकि ये फिसले नहीं।