हाल ही में संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इतनी हॉट तस्वीर डाल दी है कि उनके प्रशंसक उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। संजीदा इससे पहले भी एक बेहद हॉट तस्वीर डाल चुकी हैं। उनके फैंस ने उस तस्वीर को भी खूब पसंद किया था। उन्होंने बोल्ड ड्रेस को बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है, जो कि वाकई काबिल-ए-तारीफ है। अगली स्लाइड्स से देखिए संजीदा का यह एकतरफा लुक।
संजीदा शेख की इस हॉट तस्वीर को देख कमेंट सेक्शन में आई बाढ़, लुक है एकतरफा
ऐसा है संजीदा का ड्रेस
संजीदा ने अपनी इन आकर्षक तस्वीरों में रेड हॉट कलर का ड्रेस पहना हुआ है। नॉट पैटर्न वाले ब्लाउज के साथ उन्होंने स्कर्ट पहना हुआ है। ड्रेस प्लेन रेड है, किसी तरह का कोई प्रिंट है। ब्लाउज का गला आगे से बहुत गहरा है। स्कर्ट में खूब सारे सल दिए हुए हैं। ब्लाउज के एक शोल्डर पर और यही नॉट पैटर्न दिया हुआ है।
अंदाज है अलहदा
संजीदा का अंदाज ही बहुत जबरदस्त है। वे सामान्य सा पोज देकर इन तस्वीरों में खड़ी हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर खूब काम किया है, यही कारण है कि उनकी कमर का कर्व एकदम परफेक्ट दिखाई दे रहा है। वे कैमरे में एकदम स्ट्रेट देख रही हैं। उनके एक्सप्रेशन एकदम शानदार दिखाई दे रहे हैं।
मेकअप है खूबसूरत
संजीदा का मेकअप भी इन तस्वीरों में बहुत अच्छा लग रहा है। उनके गालों पर लालिमा बहुत अच्छी दिखाई दे रही है। होठों पर लिपस्टिक खूब जंच रही है। ग्लोसी लिपस्टिक उनके लुक को एकदम परफेक्ट बना रही है। बालों को खोलकर रखा हुआ है। बालों का कलर भी बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है।
संजीदा ने इस तस्वीर के साथ कोई खास कैप्शन नहीं डाला है। उन्होंने बस एक फूल वाला इमोजी लगाया है। वैसे संजीदा को इस तस्वीर के साथ कोई बड़ा कैप्शन देने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि उनका यह लुक ही इतना परफेक्ट है कि तस्वीर ही सब कह रही है और उनके प्रशंसकों ने कमेंट्स की बाढ़ सी ला दी है।