गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशभक्ति की भावना में डुबे रहते हैं। ऐसे में 26 जनवरी को मनाने के लिए आप भी कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहते होंगे। तिरंगे के रंग से मिलते जुलते कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी और बालों के रंग तक को आप केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंग सकते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से आप अलग-अलग एक्सेसरीज की मदद से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
2 of 5
गणतंत्र दिवस 2022
- फोटो : social media
चूड़ी
26 जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो कपड़ों के साथ ही तिरंगे रंग की चूडि़यां भी पहन सकती हैं। हरे, केसरिया और सफेद रंग की चूड़ी के साथ आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। वहीं ये अंदाज आपको देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ भी नजर आएगा।
3 of 5
गणतंत्र दिवस 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
बालों में कलर
फैशन के मामले में आगे रहती हैं तो इस गणतंत्र दिवस पर बालों को ही रंग सकती हैं। अब आप सोचेंगी कि बालों में कलर करने से खूबसूरत बाल खराब हो जाएंगे। तो हम इसका बहुत ही आसान सा उपाय लाए हैं। अगर आपके पास रंग बिरंगे आई शैडो पैलेट हैं तो इसमे से हरे. ऑरेंज और सफेद रंग के आई शैडो को बालों के आगे के कुछ हिस्सों पर लगाएं। बस तैयार है आपका तिरंगा कलर। जिसकी मदद से आप इस नेशनल पर्व पर बिल्कुल ट्रेंडी लुक में नजर आएंगी।
4 of 5
गणतंत्र दिवस 2022
- फोटो : instagram
आंखों का मेकअप
देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं तो इस रिपब्लिक डे पर आई शैडो को तिरंगे के रंग से मैच कराएं। हरे, सफेद और ऑरेंज कलर के आई शैडो आपको खूबसूरत दिखाने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देंगे।
5 of 5
गणतंत्र दिवस 2022
- फोटो : instagram
ईयररिंग्स
वैसे रिपब्लिक डे के आसपास आपको बाजार में तिरंगा रंग में रंगी ईयररिंग्स भी मिल जाएंगी। जिन्हें पहन आप जितनी खूबसूरत लगेंगी। वहीं आपका लुक पूरी तरह से 26 जनवरी के अनुकूल दिखेगा। तो इस बार नेशनल पर्व पर खुद को तिरंगे के रंग में रंगा हुआ दिखाने के लिए आप भी मेकअप और एक्सेसरीज का चुनाव कर सकती हैं।