मौनी रॉय टीवी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। जिनका लुक हर किसी को दीवाना बनाता है। इंस्टाग्राम पर तो इनका ग्लैमरस लुक हर किसी की धड़कने बढाता है। लेकिन जब ये हसीना पपराजी के कैमरे में कैद हुई तो फैंस का क्रेजी होना लाजिमी है। वैसे तो मौनी ज्यादातर बोल्ड कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं। लेकिन उनका ट्रेडिशनल लुक भी आजकल लगातार एक के बाद एक देखने को मिल रहा है।
लाल साड़ी में मौनी रॉय को देख फैंस हुए दीवाने, मास्क उतारा तो बोले- 'काटो इसका चालान'
जहां दिवाली के मौके पर मौनी रॉय गजब के खूबसूरत लहंगे में आकर्षक लग रही थीं। आईवरी एंड गोल्ड कलर के लहंगे में वो एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं।
एक बार फिर मौनी रॉय ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। मौनी रॉय ने लाल रंग की रफल साड़ी पहनी थी। जिसके साथ वो स्लीवलेस मैचिंग के ब्लाउज में थीं। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो मौनी ने सिल्वर कलर का बेहद खूबसूरत नेकपीस पहना था। वहीं मौनी ने दूसरी ज्वैलरी को स्किप कर इस लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट बना रखा था।
मौनी ने इस लुक को मैट मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ मैच किया था। वहीं मिड पार्टीशन ओपन हेयर के साथ मौनी ब्लैक गॉगल्स लगाए दिखीं। वहीं मौनी ने मास्क उतारकर ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं। मौनी का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स ने मौनी को कमेंट करना शुरू कर दिया कि मास्क उतारने पर 2 हजार का चालान कटना चाहिए।
पपराजी के कैमरे में स्पॉट होने के बाद मौनी ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ पोज दे रही हैं। जिसे देख पता चल रहा है कि वो किसी फंक्शन को अटेंड करने पहुंची हैं।
View this post on Instagram