मौनी रॉय उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। इसके साथ ही मौनी का स्टाइल और फैशन सेंस भी लाजवाब होता है। क्योंकि बिना किसी शूटिंग में शामिल हुए कैजुअल आउटिंग और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए भी वो ऐसे कपड़े पहने दिखती हैं कि हर किसी की नजरें उन पर ही टिक जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो इस बार दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मीडिया के कैमरे में कैद मौनी का लुक बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग दिख रहा था। मौनी शूटिंग के बाद शामिल हुए रैपअप पार्टी में बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पहुंची थी। मौनी ने इस पार्टी के लिए नीले रंग की सितारों से चमचमाती ड्रेस पहनी थी। जिसकी शार्ट लेंथ उनके टोंड लेग्स को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं बात करें आउटफिट की तो मौनी ने नीले रंग की शिमरी शार्ट ड्रेस पहनी थी। जिसकी डीप स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन काफी ज्यादा बोल्ड थी। वहीं इस शार्ट ड्रेस की टाइट फिटिंग और फुल स्लीव मौनी के लुक को सिजलिंग बनाने के लिए काफी दिख रही थी। इस खूबसूरत सी सिकुइन वाली ड्रेस का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन शार्ट लेंथ ड्रेस की हेमलाइन पर लगा फर था।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
जिसके साथ मौनी ने गोल्डन कलर की स्ट्रैपी हील्स पहन रखी थी। वहीं कंधे पर टंगा क्रिश्चियन डायोर का बैग उनके लुक को लक्जरी बनाने के लिए परफेक्ट दिख रहा था। मौनी ने अपने लुक को स्मोकी आईज, पिंक ब्लश चिक्स और न्यूड शेड की पिंक लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। जिसके साथ सेंटर पार्टेड वेवी हेयर बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं मौनी ने इस शिमरी ड्रेस को नो एक्सेसरीज के साथ पेयर किया था। जिसकी वजह से मौनी का लुक गॉर्जियस दिख रहा था।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं मौनी के इतने सिजलिंग और सेसी लुक की तस्वीरें सामने आते ही वायरल होने लगीं। वहीं फैंस इस लुक से इंप्रेस होकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।