मलाइका अरोड़ा जिस भी पार्टी में पहुंच जाती हैं। तो बस लोगों की निगाहें उन पर ही ठहर जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्स पति अरबाज खान के भाई सोहेल की पत्नी सीमा खान के बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका का हॉट लुक पूरी लाइमलाइट लूटने में कामयाब हो गया।
2 of 6
malaika arora
- फोटो : instagram fan page
सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की बर्थडे पार्टी में कई सारे सितारे पहुंचे थे। सीमा खान के भाई बंटी सचदेह के घर हुई इस पार्टी में मलाइका के अलावा महीप कपूर और संजय कपूर, नीलम कोठारी, करण जौहर जैसे सितारे भी मौजूद थे।
3 of 6
seema khan
- फोटो : instagram fan page
इस पार्टी के लिए जहां महीप कपूर और सीमा खान काले रंग के आउटफिट में कहर ढा रहीं थीं। वहीं दूसरी तरफ सारी लाइमलाइट मलाइका ने ही लूटी। सीमा खान काले रंग के रैप शार्ट ड्रेस में रेडी थीं। जबकि महीप कपूर ने भी ब्लैक शार्ट ड्रेस के साथ न्यूड शेड पम्प्स पहन रखे थे।
4 of 6
malaika arora
- फोटो : instagram fan page
वहीं बात करें मलाइका की तो वाश्ड स्काई ब्लू रिप्ड फ्लेयर्ड जींस के साथ मलाइका क्रॉप टॉप पहने दिखीं। जिसकी डीप वी नेकलाइन बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। फुल स्लीव जिस पर बलून स्लीव है और साथ में शोल्डर से लेकर नेकलाइन तक रफल डिजाइन बनी है।
5 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
मलाइका ने इस बोल्ड आउटफिट को गोल्डन चेन नेकपीस के साथ मैच किया है। वहीं हाथ में कलरफुल हैंडबैग बिल्कुल हटके लुक देने के लिए काफी है। जबकि बात करें मेकअप की हमेशा की तरह मलाइका का मेकअप पिंक लिप्स और हाई लाइटेड चिक ब्लश के साथ कंप्लीट है। जिसके साथ खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।