हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कर अपनी परफेक्ट फिगर दिखाने के बाद अब वो दुल्हन बनकर छा गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों हिना ने एक के बाद एक कई सारी वर्कआउट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। जिसके साथ वो कैप्शन में मोटिवेशनल कोट्स लिख फैंस को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करते भी दिख रही थीं। साथ ही अपनी परफेक्ट फिगर भी फ्लांट कर रही थीं। लेकिन इस बार हिना खान दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
परफेक्ट फिगर दिखाने के बाद हिना खान बनीं दुल्हन, गुलाबी जोड़े में तैयार हो दिखाया 'स्वैग'
दरअसल, हिना खान ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें वो गुलाबी और लाल रंग के शादी के जोड़े में तैयार नजर आ रही हैं। गोटा-पट्टी के इस राजस्थानी लहंगे में हिना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by HK (@realhinakhan) on
गुलाबी रंग के लहंगे पर गोल्डन रंग के गोटा-पट्टी का वर्क किया गया है। वहीं बात करें चुनरी को तो राजस्थानी स्टाइल की ये चुनरी सिर पर डाले हिना तैयार हैं। इस लुक को हिना ने गोल्डन नेकपीस, झुमका, नथ और मांग टीका के साथ पूरा किया है। यहीं नहीं हिना चूड़ियों में कलीरे पहने भी नजर आ रही हैं।
वहीं इस रेड एंड पिंक लहंगे में तैयार हिना ने साथ में ब्लैक शेड्स भी लगा रखे हैं। जिसमें उनका स्वैग साफ नजर आ रहा है।
बता दें कि हिना खान का ये ब्राइडल फोटोशूट छह महीने पुराना है। दिसंबर महीने में हिना ने इस पिंक एंड रेड लहंगे में राजस्थानी ब्राइड बन कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। लेकिन इन तस्वीरों में हिना ने ब्लैक शेड्स नहीं लगाए थे।
A post shared by HK (@realhinakhan) on