हिना खान छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी सीधी-सादी बहू की इमेज को तोड़ ग्लैमरस अंदाज में फैंस का दिल जीता है। अब धीरे-धीरे उनका बोल्ड लुक सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव हिना खान ने इस बार एक के बाद एक अपने बदले हुए लुक में तस्वीरें साझा की है। जिसे देख जहां उनके फैंस हिना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे।
2 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान में हाल ही में बोल्ड लुक में कुछ तस्वीरें साझा की है। जो कि ब्लैक एंड व्हाइट हैं। इन तस्वीरों में हिना सफेद रंग के फेदर यानी फर वाली जैकेट संग ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं। वहीं इस फेदर जैकेट के साथ हिना ने काले रंग का थाई हाई बूट्स पहन रखा है। सर्दियों में इतने हॉट लुक के साथ हिना का कैप्शन भी हॉट ही है। हिना ने कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि ये सर्दी है, हॉट फैशन में मुझे गर्म रखता है।
3 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
हमेशा की तरह हिना इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस बार उनका लुक काफी हॉट भी दिख रहा है। हिना इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन वाले लुक में नजर आ रही हैं। अवॉर्ड फंक्शन के लिए पॉवर सूट में भी हिना खान का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।
4 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए हिना ने वेल फिटेड ट्राउजर के साथ कोट का चुनाव किया था। वहीं साथ में मैचिंग के कॉपर कलर की ब्रालेट इस लुक को पूरा कर रही थी। जिसे हिना ने अपने कलरफुल आईशैडो और ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। हिना की इन तस्वीरों पर जहां फैशन एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक तारीफ कर रहे थे। वहीं ट्रोलर्स ने उनके इस बोल्ड लुक पर जमकर कमेंट किया।