दीपिका पादुकोण ओरिजनल फैशनइस्टा हैं लेकिन इस बार वो ट्रोलर के निशाने पर हैं। दरअसल, 18 फरवरी की रात फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड की हसीनाओं ने ग्लैमरस लुक में एंट्री मारी। जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे, रकुल प्रीत सिंह, माधुरी दीक्षित तक शामिल थीं। बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आ रहीं डीवाज में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं। हांलाकि लोग उनके मेकअप को लेकर कमेंट कर रहें हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बाद बोल्ड लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, मेकअप की वजह से हो रहीं ट्रोल
दीपिका पादुकोण ने फेमिना ब्यूटी अवार्ड में बहुत ही ग्लैमरस लुक में एंट्री मारी थी। काले रंग के डीप वी कट प्लंगिंग नेक लाइन वाले बॉडीहगिंग गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस गाउन की स्लीव की जगह फर लगा हुआ था। जिसे पहन दीपिका बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं।
दीपिका पादुकोण की इस ड्रेस को देखकर लोग कॉपी कैट कह रहें है तो वहीं उनके मेकअप को लेकर भी यूजर ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने ड्यूई मेकअप किया हुआ था। जिसके साथ न्यूड रंग की लिपस्टिक को मैच किया गया था। जो उनके चेहरे पर कुछ खास जादू नहीं बिखेर रही थी। साथ ही सिग्नेचर आई मेकअप (जिसमें वो आजकल अक्सर नजर आती हैं।) जिसमें स्टेटमेंट आईब्रोज और ब्राउन शेड का आईशैडो शामिल रहता है। दीपिका के इस मेकअप को देखकर लोग उन्हें कमेंट करने से बाज नहीं आ रहें हैं।
एक यूजर ने कहा कि लग रहा है बीमारों वाला मेकअप करा कर आ गईं हैं। वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि दीपिका को कुछ खाने की जरूरत है।
दीपिका पादुकोण ने फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के लिए बेहद ही ग्लैमरस ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी तुलना प्रियंका चोपड़ा के ग्रैमी अवॉर्ड में पहनी ड्रेस से भी की जा रही है। दरअसल, प्रियंका ने ग्रैमी अवार्ड शो के रेड कार्पेट पर सफेद रंग का गाउन पहना था। जिसको लेकर ट्रोलर से लेकर फैशन डिजाइनर तक ने कमेंट किए थे। इस ड्रेस की नेकलाइन काफी बोल्ड थी और ये प्रियंका के बेली बटन तक खुली हुई थी।