World Saree Day: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से सीखें स्टाइलिश साड़ी बांधने के तरीके, भीड़ में दिखेंगी अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कोल्ड शोल्डर टॉप और ड्रेसेज तो बहुत पहने होंगे पर आप भी सोनम की तरह अपनी सिंपल साड़ी को हटके लुक देने के लिए कोल्ड शोल्डर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।
👗 @abujanisandeepkhosla @abujani1 @sandeepkhosla 💄 @nitinlotlikar 💇🏽 @bbhiral 🌟@rheakapoor
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
साड़ी को वेस्टर्न और बोल्ड लुक देने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा की ये ग्रे पैंट स्टाइल साड़ी से कुछ आइडिया ले सकती हैं। इस लुक में आप भीड़ में अलग ही नजर आएंगी। सोनाक्षी की यह साड़ी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन की है। आप भी अगली बार साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से पहनने की बजाए सोनाक्षी की तरह सिगरेट पैंट के साथ टीमअप करें।
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
शिल्पा शेट्टी सबसे ज्यादा साड़ी के साथ एक्सपेरीमेंट करती नजर आती हैं। कुछ समय पहले शिल्पा ने अपने घर दिवाली पार्टी दी थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ट्रांसपैरंट साड़ी पहनी थी, जिसे फैशन डिजाइन अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। शिल्पा की यह साड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस लुक के लिए शिल्पा ने व्हाइट और सिल्वर कलर की हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मिनी स्कर्ट पहनी थी और ऊपर से व्हाइट कलर की नेट वाली ट्रांसपैरेंट साड़ी को फ्रिल वाली डिजाइन में पहन रखा था।
शिल्पा की इस साड़ी से सीखें कि कैसे आप सिंपल सी साड़ी को मॉडर्न स्टाइल के साथ बांध सकते हैं। अपने इस लुक के लिए शिल्पा ने हाईनेक ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी बैलून स्लीव्स हैं। इसके साथ उन्होंने सिंपल पोल्का डॉट साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में बांध रखा है। इसके अलावा उन्होंने वेस्ट पर इम्ब्रॉयडरी वर्क बेल्ट लगा रखी है।