Makar Sankranti Fashion Tips: इस वर्ष मकर संक्रांति 23 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के दिन लोग गंगा स्नान के बाद दान आदि करते हैं। फिर खिचड़ी व तिल और गुड़ के लड्डू का भोग लगाते हैं और कुछ जगहों पर पतंगबाजी भी होती है। इस मौके पर परिवार और रिश्तेदार मिलते हैं और पर्व को एक साथ मिलकर उत्साह से मनाते हैं। पर्व को खास बनाने के लिए महिलाएं साज श्रृंगार करती हैं। वैसे तो भारतीय रीति रिवाज के मुताबिक किसी भी हिंदू पर्व में काले रंग की चीजों का उपयोग अधिकतर वर्जित होता है लेकिन मकर संक्रांति के मौके पर कई लोग काल रंग के कपड़े पहनते हैं। मकर संक्रांति पर काले रंग के परिधान पहनना शुभ माना जाता है। लेकिन जिस हिंदू धर्म में त्योहार पर काला रंग अशुभ माना जाता है, वहीं मकर संक्रांति पर काले रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर काले कपड़े पहनने की वजह?
Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति पर क्यों पहनते हैं काले कपड़े? जानें रंग का त्योहार से नाता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन