साड़ी ऐसा परिधान है जो हर मौके पर खूबसूरत लगता है। अलग डिजाइन और फैब्रिक पैटर्न की साड़ियों को किसी भी मौके पर आसानी से पहना जा सकता है। आजकल लड़कियां साड़ी पहनना पसंद भी करती हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि भारी भरकम साड़ी कैरी करना मुश्किल है तो आप हल्के फैब्रिक की साड़ियों को चुन सकती है।
लेकिन अगर आप शादी की पार्टी में तैयार होना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ियों को हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ पार्टी वियर बना सकती हैं।
इन दिनों बीटाउन हसीनाएं इस तरह के साड़ी लुक को काफी पसंद कर रही हैं। जिसमे वो सिंपल और लाइट वेट डिजाइन की साड़ियों को हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर रही हैं। इस लिस्ट में वाणी कपूर से लेकर नोरा फतेही शामिल हैं। जिनके स्टाइल को आप आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही
नोरा फतेही अपने डांसिंग मूव्स के साथ ही स्टाइल से भी हर किसी को दीवाना बना देती हैं। बोल्ड एंड गॉर्जियस लुक के साथ ही नोरा कई बार देसी लुक में भी नजर आई हैं। जिसे उन्हें काफी स्टाइल के साथ कॉम्पिलेंट किया है। गुलाबी रंग की हल्की सी साड़ी को चिकन वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। जिसकी नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही है। वैसे आप चाहें तो इस तरह के लुक को कॉपी कर सकती हैं।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
नोरा फतेही पिछले दिनों ही हरे रंग की सैटिन फैब्रिक की साड़ी पहने दिखी थीं। जिसके साथ उन्होंने एम्बेलिश्ड एंब्रायडरी वाले फुल स्लीव ब्लाउज को पेयर किया था। जिसके साथ हाई पोनीटेल नोरा के लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा था।
4 of 5
vaani kapoor
- फोटो : instagram
वाणी कपूर
वाणी कपूर ने मिरर एंब्रायडरी के बॉर्डर वाली साड़ी संग बॉर्डर से मिलते जुलते एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को पेयर किया था। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज वाणी के लुक को बोल्ड बना रहा था। लेकिन आप चाहें तो इस तरह के ब्लाउज को थोड़ा कंफर्टेबल लुक में भी पहन सकती हैं।
5 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह की तरह टाई एंड डाई डिजाइन की साड़ी को चुनें। इसे मिरर वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। ब्लाउज की ये डिजाइन काफी खूबसूरत है और गॉर्जियस लुक देने के लिए काफी दिख रही है।