बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो कटरीना पहले भी बहुत मैगजीन कवर पर दिख चुकी हैं, लेकिन इस बार जो खास है वह यह बात है इस तस्वीर में उनके साथ उनकी बहन इसाबेल भी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में कटरीना और उनकी बहन इसाबेल ब्राइडल लुक में दिखाई दे रही हैं। दोनों ने जाने माने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए हुए आउटफिट कैरी किए हैं। रॉयल लुक में दोनों बहनें कहर ढा रही हैं।
कटरीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैगजीन के कवर फोटो को और एक INSIDE तस्वीर को शेयर किया है। ये फोटोशूट ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए कराया है। आपको बता दें ऐसा पहली बार है जब दोनों बहनें साथ में किसी मैगजीन कवर पर नजर आईं हैं।
बता दें कि इसाबेल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह डांस आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में वह सलमान खान के खास हीरो सूरज पंचोली के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में इसाबेल और सूरज सालसा से लेकर पासो दोबले तक, कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स को परफॉर्म करते दिखेंगे।