प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी प्रोजेक्ट्स के चलते काफी चर्चा में रहती हैं और देश-विदेश में खूब शोहरत कमा रही हैं। लेकिन कई बार उनको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
हाल ही में एक मैगजीन के कवर के लिए शूट करवाया जिसमें उन्होंने जो टीशर्ट पहन रखी थी, अचानक ही ट्विटर पर सवालों के घेरे में आ गई।
प्रियंका की टीशर्ट को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने शरणार्थियों, अाप्रवासियों और बाहरी लोगों को एक यात्री बताया है। इस तस्वीर के शेयर करते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आने लगी।
ये मशहूर मैगजीन ट्रैवलर के कवर का शूट था जिसे ट्विटर पर शेयर किया गया। लोगों का कहना है कि इस तरह के संदेश से शरणार्थियों का मजाक बनाया गया है और इससे बचा जा सकता था।
इससे पहले भी प्रियंका के एक कवर फोटो को फोटोशॉप करने की कंट्रोवर्सी सामने आई थी क्योंकि उस तस्वीर में उनके अंडरआर्म कुछ ज्यादा ही साफ और बेदाग दिख रहे थे और ये बॉडी शेमिंग का मसला बन गया।