80 के दशक में झरने के आगे सफेद भीनी साड़ी में अपनी मादक अदाओं से फैंस का दिल जीत लेने वाली मंदाकिनी तो आपको याद होगी। आज भी सफेद साड़ी में उनका डांस हम सबके जहन में है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉडल नंदिनी उज्जेन के महाकालेश्वर मंदिर में सफेद साड़ी में डांस कर रही हैं। वीडियों में पीछे फिल्मी गाने भी बज रहे हैं।
दो मिनट ब्यालीस सेकेंड के इस वीडियो में मॉडल ने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है। वीडियो को खुद मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। नंदनी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आने के बाद इस वीडियो को हटा दिया गया है।
मंदिर से जुड़े पुजारियों ने नंदनी के इस वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है। नंदनी के इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट कर इसे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बताया तो कुछ लोगों ने कमेंट कियी कि इसके आगे तो मंदाकिनी भी फेल है।