दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कान फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) से एक के बाद एक शानदार लुक शेयर कर रही हैं। फैंस के सिर से अभी उनके क्रीम गाउन की फोटो का खुमार उतरा भी नहीं था कि उनके दूसरे रेड कारपेट लुक ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। हर तरफ उनके लेटेस्ट रेड कारपेट लुक की तस्वीरें छाई हुई हैं।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दूसरे दिन रेड कारपेट लुक के लिए दीपिका ने लाइम ग्रीन कलर का हेवी रफल्स गाउन पहना है। इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने साटन रोज पिंक स्कार्फ बैंड से टीमअप किया हुआ है। उनका यह Headwear Emily London कलेक्शन से है।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने स्मोकी आईमेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को पूरा किया है। ओवरऑल दीपिका का यह लुक बेहद शानदार है और फैंस भी उनके लुक की सराहना कर रहे हैं। दीपिका के इस लुक पर रणवीर भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। रणवीर ने कमेंट कर लिखा- 'दिस लुक इस इनसेन'
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो दीपिका के इस लुक से निराश हुए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर दीपिका की ड्रेस को लूफा(Loofah) बताया। एक यूजर ने लिखा- अब लग रही हो रणवीर सिंह की वाइफ। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कच्चे आम फ्लेवर का बर्फ का गोला।
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
कुछ लोगों को दीपिका का आउटफिट तो पसंद आया, लेकिन उन्हें उनका हेयरस्टाइल नहीं भाया। एक यूजर ने लिखा- दीपिका का गाउन वैसे ही इतना ड्रामेटिक है तो ये हेयरबैंड लगाने की जरूरत क्या थी। एक ने लिखा- ये कोई फैशन सेंस हैं, बो और हेडपीस दीपिका के लुक को खराब कर रहा है।