ऐश्वर्या राय बच्चन ना केवल भारत बल्कि दुनिया भर का जाना माना चेहरा हैं। इस वजह से दुनिया भर की नजरें उन पर रहती है। ऐसे में कई बार अच्छा दिखने के चक्कर में ऐश्वर्या फैशन डिजास्टर का शिकार हुई। कांस के रेड कार्पेट पर कई बार लोगों ने उनके ड्रेस सेंस पर सवाल उठाया और मजाक बनाया।
जानिए कब-कब ऐश्वर्या सबसे वहियात ड्रेस पहनकर मीडिया की सुर्खियों और आलोचकों के निशाने पर रहीं। ये तस्वीर साल 2003 की है।
साल 2003 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के तुरंत बाद ही कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखा था। ये सबसे पहला मौका था जब उन्होंने भारत का ज्यूरी के तौर पर नेतृत्व किया था। नियोन ग्रीन और ये गुलाबी ड्रेस इस मौके के हिसाब से सबसे बुरी साबित हुई।
साल 2004 में फिर से उन्होंने नीता लूला की डिजाइन की ड्रेस पहनी जिसकी बहुत आलोचना हुई।
कांस के शुरूआती दिनों में कुछ इस तरह भी दिखी ऐश्वर्या। इस ड्र्रेस के साथ उन्होंने जो गोल्डेन दुपट्टा पहना था, वो किसी को पसंद नही आया।