दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए काफी व्यस्त हैं। वहीं इस दौरान उनका स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। दीपिका पादुकोण यूं ही स्टाइल क्वीन नहीं कही जाती। रेड कार्पेट से लेकर कैजुअल आउटिंग में भी उनका जबरदस्त स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। डिनर आउटिंग के लिए जहां वो कंफर्टेबल को-आर्ड सेट में नजर आ चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ शार्ट्स और विदेशी फैशन लेबल के साथ उनका ग्लैमरस लुक हर बीटाउन एक्ट्रेस को टक्कर देता है।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस बार जब वो प्रमोशन के लिए काले रंग के फॉक्स लेदर शार्ट ड्रेस में निकलीं तो हर किसी की निगाहें उन पर ही ठहर गईं। वन शोल्डर इस ड्रेस की बॉडीकॉन डिजाइन दीपिका की स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। जिसे फैशन लेबल हॉल्पर्न स्टूडियो से लिया गया है। दीपिका की ये ड्रेस हर तरीके से उनकी टोंड फिगर को कॉम्पिलिमेंट कर रही है।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने इस शार्ट सी ड्रेस को प्वॉइंटेड म्यूल पम्प्स के साथ पेयर किया है। जो फैशन लेबल मगदा बुत्रिम ( Magda Butrym) से लिया गया है। वहीं इस सेक्सी ड्रेस के साथ दीपिका ने गोल्ड ड्रॉप ईयरिंग्स के साथ मैच किया है। जो इस ड्रेस के साथ खूबसूरत लग रहा है। जिसे उन्होंने वेल डिफाइन आईब्रो के साथ ब्लैक स्मोकी आईज और ब्लश चिक्स के साथ ही न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ मैच किया है।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने इस ड्रेस के साथ मैच किया फुटवियर काफी एक्सपेंसिव कैरी किया है। प्वॉइंटेड टो म्यूल पम्प्स ब्लैक लेदर का है। जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 830 डॉलर है। जिसकी इंडियन करेंसी में कीमत 62,251 है। बता दें कि दीपिका फिल्म गहराईयां के प्रमोशन में हर बार एक्सपेंसिव फैशन लेबल में नजर आ रही हैं।
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
सिंद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ दीपिका इस फिल्म में नजर आएंगी। जिसके प्रमोशन के लिए पिछले दिनों दीपिका ने ब्लैक एंड व्हाइट जैक्वार्ड जैकेट ड्रेस पहना था। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। इस बोल्ड ड्रेस को दीपिका ने थाई हाई ब्लैक कलर के बूट्स को मैच किया था।