{"_id":"626532512077e5792a7c8a12","slug":"tanning-removal-on-oily-skin-with-these-home-made-scrub","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tanning Removal: धूप से होने वाली टैनिंग और अतिरिक्त तेल को चेहरे से दूर करेगा ये होममेड स्क्रब","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Tanning Removal: धूप से होने वाली टैनिंग और अतिरिक्त तेल को चेहरे से दूर करेगा ये होममेड स्क्रब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
oily skin
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से चेहरे और त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। वहीं पसीने की वजह से त्वचा पर एकस्ट्रा ऑयल निकलने लगता है। जिसकी वजह से एक्ने और पिंपल होने लगते हैं। इसलिए त्वचा को ऐसे स्क्रब की जरूरत होती है। जो टैनिंग को हटाने के साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल को भी हटा सके। घर में ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा होममेड स्क्रब है संतरे के छिलके का। जिसकी मदद से आसानी से ऑयली स्किन को निखारा जा सकता है।
2 of 5
tanning
- फोटो : istock
वैसे तो धूप से होने वाली टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना बैहद जरूरी है। सूर्य की हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा देती है। ऐसे में सनस्क्रीन एक परत की तरह त्वचा की रक्षा करता है। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे टैन को हटाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सा स्क्रब है जो सन टैन को कम करता है।
3 of 5
orange
- फोटो : Pixabay
संतरे के छिलके का स्क्रब
ऑयली स्किन है तो टैनिंग के साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करने के लिए संतरे के छिलके और दूध को मिलाकर स्क्रब बनाएं। ये चेहरे की रंगत को निखारने के साथ ही स्किन को ऑयल फ्री बनाता है। वहीं दूध त्वचा नें जरूरी मॉइश्चर को बनाकर रखता है। इसे बनाने के लिए संतरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें। फिर इसमे दूध मिलाकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाने पर पानी से धो दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lemon
- फोटो : Pixabay
नींबू और चीनी का स्क्रब
तैलीय त्वचा के लिए नींबू का स्क्रब भी बढ़िया तरीके से काम करता है। इसके लिए थोड़ी सी चीनी लेकर उसमे नींबू का रस मिला लें। फिर इसे हल्के हाथों से चेहरे पर और टैनिंग वाले एरिया पर रगड़ें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें। ये पूरे शरीर की टैनिंग को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
honey
- फोटो : istock
चावल के आटे से भी स्क्रब बनाकर तैयार किया जा सकता है। ये चेहरे पर नेचुरल चमक देता है। इसे बनाने के लिए चावल को पीसकर पाउडर बना लें। इसमे शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर टैनिंग वाले हिस्से पर लगाकर सूखने दें। ये स्क्रब ऑयली स्किन पर भी काफी तेजी से काम करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।