{"_id":"64816c044995b7d6d70714bb","slug":"beauty-tips-best-home-made-facepack-for-glowing-skin-know-natural-face-pack-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips: चेहरे पर चमक ला सकते हैं ये फेसपैक, लड़कों की स्किन पर भी करेंगे काम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Beauty Tips: चेहरे पर चमक ला सकते हैं ये फेसपैक, लड़कों की स्किन पर भी करेंगे काम
Face Pack For Glowing Skin: चाहे लड़का हो या लड़की, गर्मी के मौसम में हर किसी के चेहरे की रंगत कम होने लगती है। पसीना और प्रदूषण की वजह से लोगों के चेहरे पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में महिलाएं तो अपने स्किन केयर के लिए तमाम तरीके की चीजें इस्तेमाल करती हैं। पार्लर जाकर ट्रीटमेंट कराती हैं। पर, वहीं अगर बात करें पुरुषों की तो वो अपने स्किन केयर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। यही वजह से कि उनकी स्किन गर्मियों में और अजीब लगने लगती है।
क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू तरीके हैं जिनसे आप एकदम ग्लोइंग स्किन और गोरा रंग पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़गी। इन फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।
2 of 7
face pack
- फोटो : istock
बेसन, चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक
ये पैक आपकी स्किन की रंगत लौटाने का काम करता है। इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा चंदन पाउडर, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसका पेस्ट बनाने के बाद इसे एक से दो घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगा लें। इसके इस्तेमाल के बाद गलती से भी फेसवॉश और साबुन का इस्तेमाल ना करें।
3 of 7
masoor dal
मसूर की दाल
इसका फेसपैक बनाने के लिए आपको बस मसूर की दाल को पीसना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लेना है। ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
टमाटर का पैक
टमाटर के इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग भी कम हो जाती है। ऐसे में आप इसे पीस कर इसमें चीनी मिलाएं। अब इसे आधें घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। आधे घंटे बाद इसे सादे पानी से धो दें। कुछ ही दिन में आपको चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
malai
- फोटो : file photo
हल्दी और मलाई
हल्दी स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करती है। वहीं दही से स्किन में कसाव आता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी अच्छी तरह से मिलाएं और आंखों को बचाते हुए चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।