इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम कर चुकीं राधिका मदान के लुक्स के लोग फैन है। दो फिल्म पुरानी राधिका की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। ऐसा ही हुआ जब राधिका मैगजीन के फोटोशूट के लिए दुल्हन बनीं। ब्राइडल लुक की तस्वीरों को देख फैंस भी हैरान रह गए। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
इरफान खान की ऑनस्क्रीन बेटी राधिका मदान बनीं दुल्हन, तस्वीरें हो रहीं वायरल
दरअसल. राधिका एक मैगजीन के कवरफोटो के लिए शूट करवा रही हैं। जिसके लिए वो दुल्हन के लिबास में तैयार थीं। जिसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राधिका आइवरी और मल्टीकलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
लाल रंग के फ्लोरल मोटिफ्स के साथ डीप वी प्लजिंग नेकलाइन और हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ राधिका स्माइल देती नजर आ रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड शेड लिप्स और बेस मेकअप में वो तैयार हैं। वहीं चोकर नेकपीस राधिका के लुक को कांप्लीमेंट कर रहा है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वैसे बता दें कि राधिका बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। वहीं वो अपने फैशन सेंस से भी फैन को इंप्रेस कर चुकी हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल लुक हो या फिर अवॉर्ड शो। हर बार वो अपने शानदार लुक से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं।
बता दें राधिका मदान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत पटाखा फिल्म से की थी। जिसमें उनके साथ सनाया मल्होत्रा ने भी काम किया था। वहीं राधिका कलर्स पर मेरी आशिकी तुम से ही से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं।