क्राइम पर आधारित वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है। दूसरा सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। इस सीरीज को 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस वेब सीरीज में एक बार फिर शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस सीरीज का पहला सीजन दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड पर आधारित था, जिसको दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
2 of 4
Delhi crime 2
- फोटो : social media
भारत के मोस्ट पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक रही 'दिल्ली क्राइम' का सीजन 2 काफी समय से सुर्खियों में हैं। इसका पहला सीजन देख चुके फैंस इसके आने वाले नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज इसका टीजर जारी कर दिया गया है। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन को लेकर घोषणा की थी। इस बार के सीजन में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। पहले सीजन की तरह इस बार भी शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
3 of 4
दिल्ली क्राइम सीजन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज के दूसरे सीजन के टीजर को देखकर लग रहा है कि इस बार की कहानी पिछली बार से पूरी तरह अलग होने वाली है। हालांकि ये सीजन भी पूरी तरह से क्राइम पर आधारित है। इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी पिछली बार से ज्यादा दिल्ली में अपराध रोकने की कोशिश करती नजर आने वाली हैं। जिसमें तेलांग उनकी मदद करते नजर आने वाले हैं।
4 of 4
दिल्ली क्राइम सीजन 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन की कहानी मयंक तिवारी, शुभ्रा स्वरूप और इंशिया मिर्जा ने मिलकर लिखी है। वहीं इसके डायलॉग विराट बसोया और संयुक्था चावला शेख ने लिखे हैं। 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' को इसी साल 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज के टीजर ने अभी से दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है।