टीवी क्वीन जेनिफर विंगेट की पॉपुलर वेब सीरीज 'कोम ड' को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था और अब फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस इंतजार के बीच फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। 'कोड एम' के दूसरे सीजन का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसमें जेनिफर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि जेनिफर एक मिशन को खत्म करने के बाद नए मिशन पर निकल पड़ी हैं।
Code M2 Trailer: आर्मी अफसर बन फिर दहाड़ेंगी जेनिफर विंगेट, नए मिशन पर दुश्मनों का करेंगी खात्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कोड एम 2' का ट्रेलर शेयर किया है। 1 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत ही एक्शन से होती है। सीरीज में जेनिफर ने मोनिका का किरदार निभाया है, जो आर्मी अफसर के अवतार में फैंस का दिल जीत रही हैं। इस ट्रेलर से इतना तो साफ हो रहा है कि मोनिका एक नई जगह पर है, जहां वह एक और केस को सुलझाती नजर आएगी। इस दौरान उसे फिर से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस बार भी वह किसी पर भरोसा करने वाली नहीं है।
View this post on Instagram
जेनिफर विंगेट ने इस ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'साथियों ध्यान दें। क्या आप मेजर मोनिका मेहरा से जुड़ने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह देश की रक्षा करती हैं, चाहे कुछ भी कीमत क्यों न हो।' बता दें कि 'कोड एम' साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी, जिसके जरिए ही जेनिफर ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इस सीरीज को दर्शकों ने अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया था।
जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज 'कोड एम' के दूसरे सीजन का निर्देशन अक्षय चौबे ने किया है, जो 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्ट वूट पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को कुल आठ एपिसोड होंगे। इस सीरीज में जेनिफर के अलावा तनुज विरवानी भी होंगे, जो सीजन एक भी में नजर आए थे।