{"_id":"613c93b88ebc3e2188544aa8","slug":"bigg-boss-ott-after-fight-with-raqesh-bapat-shamita-shetty-kisses-pratik-sehajpal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: राकेश से झगड़े के बाद शमिता शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल को किया किस, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT: राकेश से झगड़े के बाद शमिता शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल को किया किस, वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। ये शो अपनी छेड़खानी और रोमांस के साथ-साथ बहस, लड़ाई, झगड़े और टास्क के लिए भी काफी मशहूर रहा है। इस शो में प्यार मोहब्बत और दोस्ती के भी कई रंग देखने को मिले हैं। हर दिन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की इवेक्शन बदल रही है जिसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। इस बीच मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है। वूट ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल को किस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इए काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में नेहा भसीन की मौजूदगी में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल एक टास्क करते दिख रहे हैं। इस दौरान शमिता और प्रतीक दोनों ही एक दूसरे से जीतने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो के प्रतीक, अपना गाल शमिता की ओर करते हैं और शमिता उनके गाल पर किस कर देती हैं।
बता दें कि शो की शुरुआत कंटेस्टेंट्स को बतौर कनेक्शन बनाकर की गई थी, वहीं कुछ वक्त पहले शो कनेक्शन्स तोड़ दिए गए थे। इसके बाद से सभी कंटेस्टेंट्स के गेम बदल गए हैं। शो में नेहा-प्रतीक, शमिता- राकेश, मूस- निशांत बतौर कनेक्शन नजर आ रहे थे, जबकि दिव्या अग्रवाल सिंगल थीं।
3 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
इससे पहले शमिता घर में अपनी दोस्त नेहा भसीन के साथ बात करती नजर आई थीं। उन्होंने नेहा से अपने दिल का दर्द बयां किया। शमिता ने बताया कि उन्होंने अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड को एक कार एक्सीडेंट में खो दिया था। इतना कहते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
शमिता ने बताया कि वह इसलिए इतनी सेंसिटिव हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को खो दिया था। शमिता सिर्फ 18 साल की थी जब उनका पहला ब्वॉयफ्रेंड कार एक्सीडेंट में नहीं रहा। ब्वॉयफ्रेंड को खोने के बाद शमिता टूट गई थीं। यही वजह है शमिता ने अपनी जिंदगी में इतने लंबे समय तक किसी को आने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद शमिता राकेश को पसंद करने लगी हैं। लेकिन हाल में हुए दोनों के बीच झगड़े की वजह से शमिता और राकेश एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल, घर में निशांत और प्रतीक ने कई बार ये मुद्दा उठाया था कि शमिता राकेश को काफी डोमिनेट करती हैं। जिस बात से शमिता काफी भड़क गई थीं। वहीं राकेश ने इस बात पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था और शमिता को ये बात पसंद नहीं आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।