कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मची रही है। वक्त के साथ फिल्म की कमाई कम होती दिख रही है, इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबर्दस्त कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म के बाद आई किल की बात करें तो फिल्म जल्द ही अपनी बोरिया बिस्तर समेटते हुई नजर आ रही है। वहीं, बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं दो फिल्में सरफिरा और इंडियन 2 की कमाई की बात करें तो, इनकी हालत शुरुआत से ही खस्ता रही है। दोनों फिल्मों को दर्शक मिलना भी मुश्किल हो रहा है। चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...
2 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन 2
कमल हासन स्टारर इंडियन 2 की कहानी दर्शकों को काफी बोरियत भरी लगी है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, मगर ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को यानी कि सातवें दिन फिल्म ने दो करोड़ रुपये की कमाई की है, इसी के साथ फिल्म ने 70.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
सरफिरा फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
सरफिरा
अक्षय कुमार की फिल्में लंबे वक्त से लगातार फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म सरफिरा से कापी उम्मीदें थीं, मगर ये भी फ्लॉप की लिस्ट में सामिल होते हुए दिख रही है। फिल्म की कमाई शुरुआत से काफी निराशाजनक रही है। मगर अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती हुई दिख रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कलेक्शन 18.80 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी जल्द ही 600 करोड़ी बनने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफलता के झंड़े गाड़ रही है। कल्कि 2898 एडी ने 22वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ अब तक फिल्म की कुल कमाई 599.20 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
राघव जुयाल {किल}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल
निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म किल की कहानी अब लाखों में सिमट के रह गई है। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर किल की कहानी ने दर्शको को काफी प्रभावित किया है। इसके बावजूद फिल्म बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बड़ रही है। लगातार फिल्म की गिरती कमाई को देखकर लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म अपना बोरिया बिस्टर समेट सकती है। किल ने 14वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 17.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Pankaj Tripathi: पंकज ने बॉक्स ऑफिस चुनौतियों पर की बात, बोले- 'मैं निर्माताओं के पैसे लौटाने में कामयाब रहा'