टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। इस शो के निर्माता राजन शाही के पिता का निधन हो गया है। राजन के पिता पाल शाही लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। इस खबर के आते ही राजन शाही का परिवार शोकाकुल है।
2 of 5
Rajan Shahi
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
राजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने परिवार का शुक्रिया किया था। राजन ने अपने सपनों को पाने में माता-पिता के सहयोग को याद किया था। राजन ने अपने सीरियल के बारे में बात करते हुए कहा था- 'मैंने बहुत ही कम पैसों में इस शो को शुरू किया था। मेरी कंपनी भी मेरे नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थी और न ही मेरा ऑफिस था।'
3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : file photo
राजन ने आगे कहा था- 'मेरे माता-पिता और टीम का धन्यवाद जो कि 13 साल बाद भी मेरे साथ खड़े हैं। मैं उनकी सलाह लेता हूं।' 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल 11 साल से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में पहले करण मेहरा और हिना खान थे। अब इस सीरियल की कहानी इनकी बेटी नायरा के इर्द गिर्द है।
4 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke
- फोटो : twitter
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के निर्माता के अलावा राजन शाही इन दिनों 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल का निर्देशन भी कर रहे हैं। ये सीरियल लव स्टोरी पर आधारित है। जिसमें सास बहू ड्रामा भी भरपूर है। राजन शाही ने दिल्ली से ग्रेजुएशन कर मुंबई आ गए थे।
5 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke
- फोटो : twitter
शाही ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। कई सीरियल्स का निर्देशन करने के बाद शाही ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली और निर्माता बन गए। इन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'योल्क' भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए बनाई थी।
यहां जानिए संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबर की क्या है सच्चाई