टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। ये शो अक्सर अपने सवालों की वजह से विवादों में भी रहता है। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन का यह शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इसकी वजह है शो के एक एपिसोड में पूछा गया एक सवाल। लखनऊ की अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने एक एफआईआर लिखाई है। इस शिकायत में अमिताभ बच्चन और सोनी इंटरटेनमेंट चैनल को नामजद किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में जातिगत मतभेद पैदा करने वाला सवाल पूछा गया।
केबीसी को लेकर यूपी में हुई अमिताभ और चैनल पर FIR दर्ज, विवेक अग्निहोत्री ने भी शो पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बवाल मच गया है। हाल ही में 'मनु स्मृति' को लेकर एक सवाल पूछा गया था जिसे लेकर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शो पर कम्युनिस्ट्स का कब्जा हो गया है।
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में केबीसी 12 के एक सवाल का क्लिप है। जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा, '25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?' इसके लिए चार विकल्प दिए गए 'A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनु स्मृति।'
प्रतिभागी मनु स्मृति के विकल्प का चयन करना है वह जवाब सही निकलता है। अब इस वीडियो के साथ विवेक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'केबीसी को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे यह सीखें कि कल्चरल वॉर कैसे जीतना है। इसे कोडिंग कहते हैं।'
KBC has been hijacked by Commies. Innocent kids, learn this is how cultural wars are win. It’s called coding. pic.twitter.com/uR1dUeUAvH
विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विवेक के अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं। लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने इस सवाल को बेहद आपत्तिजनक और समाज में जातिगत मतभेद फैलाने वाला बताया है। ट्विटर पर #BoycottKBC ट्रेंड कर रहा है और लोग ट्वीट्स में केबीसी का बॉयकॉट करने को कह रहे हैं।
पढ़ें: यूट्यूबर भुवन बाम हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी