को-एक्टर्स के साथ गाली गलौज, सेट पर हंगामा और लेट-लतीफी के कारण सिद्धार्थ शुक्ला की कलर्स के मशहूर शो 'दिल से दिल तक' से छुट्टी कर दी गई है। हालांकि एक्टर की दलील है कि उन्हें शो से निकाला नहीं गया है बल्कि वह खुद शो छोड़ना चाहते थे।
उन्होंने कहा, 'मैं कहानी के नए ट्रैक से संतुष्ट नहीं था। शो शुरू होने से पहले मुझे मेरे किरदार के बारे में कुछ और बताया गया था। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।' गौरतलब है कि मंगलवार को ही उनकी शो के निर्माता सुमीत मित्तल के साथ मीटिंग हुई थी।
इन सबके बीच शो के निर्माता ने सिद्धार्थ की जगह दूसरे एक्टर को साइन कर लिया है। टीवी शो 'काला टीका' फेम एक्टर रोहन गंडोत्रा अब 'दिल से दिल तक' में पार्थ की भूमिका निभाते नजर आएंगे जिसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला निभाते थे। नए प्रोजेक्ट के बारे में रोहन ने कहा, 'शो में मेरा किरदार के नवजात बच्ची का है, लेकिन कहानी का फोकस लव स्टोरी पर है इसलिए मुझे कोई शिकायत नहीं है।'
मिली जानकारी के अनुसार, शो के मेकर्स को मजबूरी में सिद्धार्थ को निकालने का फैसला लेना पड़ा क्योंकि उनके खिलाफ आए दिन शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में शो की को-एक्ट्रेस जैसमिन भसीन के साथ तथाकथित रूप से ना सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उनके कैरेक्टर को लेकर भी भद्दी टिप्पणियां कर डाली। मामला इतना बिगड़ गया कि पूरे दिन के लिए शूटिंग कैसिंल करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह यह भी कहते पाए गए हैं कि शो में उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।
गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की शो की एक्ट्रेस रश्मि देसाई और फिर कुनाल वर्मा के साथ कहासुनी हुई थी। पिछले हफ्ते भी सिद्धार्थ बिना किसी को जानकारी दिये सेट पर लेट पहुंचे थे। वह तैयार होने के बावजूद वैनिटी वैन में ही बैठे रहे जिसकी वजह से प्रोडक्शन टीम को काफी परेशानी हुई। कुछ महीनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला की प्रोजेक्ट हेड शीतल सोमानी के साथ भी जबरदस्त कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह सेट छोड़कर चले गए थे।
Bigg Boss 11 का इंपैक्ट टीवी स्टार पर दिखा, शो में पार की सारी हदें, छुट्टी तय