{"_id":"5d8f5db98ebc3e017b4bf841","slug":"tv-actress-rashami-desai-in-salman-khan-show-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 13: 'कमरिया हिलाते' हुए रश्मि देसाई ने ली सलमान के शो में एंट्री, की ढेर सारी मस्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 13: 'कमरिया हिलाते' हुए रश्मि देसाई ने ली सलमान के शो में एंट्री, की ढेर सारी मस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Rashami Desai
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की फेमस अभिनेत्री रश्मि देसाई का नाम भी बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म स्त्री के गाने 'कमरिया हिला दे' पर शानदार डांस करते हुए बिग बॉस में एंट्री ली है। ऐसे खबरें भी हैं कि शो में आने के लिए रश्मि ने मोटी रकम ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के घर में रहने के लिए रश्मि को 1.2 करोड़ रुपये दिया जा रहा है।
2 of 6
Rashami Desai,Nandish Sandhu
- फोटो : social media
रश्मि देसाई गुजराती हैं। रश्मि ने 12 फरवरी 2012 को अपने टीवी शो उतरन को स्टार नंदीश संधू से शादी की थी। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 2014 में दोनों अलग- अलग रहने लगे और 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। कहा जाता है कि तलाक के बाद 2017 से रश्मि अरहान खान को डेट कर रही हैं। वहीं ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि इस बार दोनों बिग बॉस के घर में ही शादी करेंगे।
3 of 6
rashami desai
रश्मि देसाई ने पिछले लंबे वक्त से काम कर रही हैं। उनको पहला ब्रेक जीटीवी के शो रावण से मिला था। इसके बाद वो मीत मिला दे रब्बा में नजर आईं। हालांकि रश्मि को पहचान कलर्स के शो उतरन से मिली। इसके अलावा रश्मि परी हूं मैं, श्श्शश.. फिर कोई है, कॉमेडी सर्कस, जरा नचके दिखा, क्राइम पेट्रोल, खतरों के खिलाड़ी, अधूरी कहानी हमारी, इश्क का रंग सफेद, नच बलिए और झलक दिखला जा में भी नजर आ चुकी हैं। शो झलक दिखला जा में रश्मि ने गर्भपात का भी खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rashami desai
रश्मि ने सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी एक अच्छा नाम हैं। रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में गजब भइल रामा, कब होए गौना हमार, नदिया के तीर, गब्बर सिंह, तोहसा प्यार बा, दूल्हा बाबू, बंधन टूटे न और पप्पू के प्यार हो गईल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
rashami desai
- फोटो : self
बता दें कि रश्मि देसाई सोरायसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद कुछ महीने पहले ही किया था। इस बारे में रश्मि ने कहा था- 'मैं कुछ महीने से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही थी। बीते दिसंबर (2018) महीने में मुझे सोरायसिस का पता चला। बीमारी को ठीक होने में कुछ समय लगता है और कई बार ये बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती है। बीमारी की वजह से मैं स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रही थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।