बिग बॉस के सीजन 11 को डांसर सपना चौधरी की बद्दुआ लग ही गई। शो से OUT होते ही टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में सपना ने जो भी शो के बारे में कहा, वो अब सच होने लगा है। BARC की ताजा रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है। जानिए, क्या कहा था सपना ने....
गौरतलब है कि हर ऐपिसोड में 11 करोड़ की भारी भरकम फीस और पुनीश-बंदगी के रोमांटिक सीन के बावजूद शुरू में बिग बॉस की TRP बहुत डाउन थी। वह टॉप 10 में भी नहीं था। उसी समय सपना चौधरी फार्म में आई और दमदार डायलॉग और बंपर वोटिंग से सबकी चहेती बन गई।
सपना चौधरी के कारण एकदम से बिग बॉस की TRP में जबरदस्त उछाल आया और वह 'टॉप-10' की लिस्ट में शामिल हो गया। घर में लगाए उनके ठुमके हों या मुंह से बरसे बिगड़े बोल, दर्शकों को उनकी हर अदा ने लुभाया। उनके अचानक शो से बाहर होने से सबसे बड़ा झटका सिर्फ उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि मेकर्स को भी हुआ है।
घर से बेघर होने के कारण सपना चौधरी ने टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में भी कहा था कि उनके बाहर होने से बिग बॉस की TRP डाउन होगी। अब ऐसा ही हुआ। BARC की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सलमान खान का यह रियलिटी शो टीआरपी के मामले में 'टॉप-10' की लिस्ट से बाहर हो चुका है।
BARC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते भी जी टीवी का शो 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' ने टॉप-2 में अपना कब्जा कायम रखा था। बिग बॉस-11 आए दिन किसी न किसी विवाद या फसाद से घिरा रहता है। शो के मेकर्स भी इसे दिलचस्प बनाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।