कलर्स और एकता कपूर ने भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित फैंटेसी-फिक्शन फ्रैंचाइज ‘नागिन’ का छठा इंस्टॉलमेंट लाने के लिये एक बार फिर गठबंधन किया है। इस सीजन में नागरानी ‘सर्वश्रेष्ठ नागिन’ इस शो के इतिहास में अपने सबसे ताकतवर दुश्मन से लड़ने के लिये सारी हदें पार कर देगी। ‘सर्वश्रेष्ठ नागिन’ दुनिया पर मंडरा रहे एक खतरे से लड़ेगी, जो मानवता के लिये संकट बन सकता है।
2 of 4
नागिन सीजन 6
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके बेहतरीन कलाकारों में टेलीविजन के जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जैसे काफी अनुभवी एक्टर्स सुधा चंद्रन और उर्वशी ढोलकिया, जो एकता कपूर के साथ मिलकर इस शो की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। सुधा सीजन 3 के बाद सीमा (नायक की मां) के रोल से ‘नागिन’ फ्रैंचाइज में वापसी कर रही हैं, जबकि उर्वशी चार साल के अंतराल के बाद टेलीविजन पर लौट रही हैं और उन्हें नायिका की मां उर्वशी का रोल मिला है। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ‘नागिन 6’ का प्रसारण जल्दी ही कलर्स पर होगा।
3 of 4
sudha chandran
- फोटो : Colors
सीमा का रोल निभाने के लिए उत्साहित सुधा ने कहा, “नागिन में पूरी तरह से अलग और नये कॉन्सेप्ट के साथ वापसी करना बहुत अच्छा लग रहा है, जो कि दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है। ‘नागिन 3’ के बाद एक बार फिर एकता कपूर और कलर्स के साथ काम करना मेरे लिये घर लौटने जैसा है। इस सीजन मैं सीमा का किरदार अदा करूंगी, जो एक भयंकर कुलमाता या मातृ-सत्ता जैसी है, जिससे हर कोई डरता है। उस तक पहुँचना आसान नहीं लगता है, लेकिन उसका एक सौम्य पहलू भी है। मुझे यकीन है कि पिछले सारे सीजनों की तरह यह सीजन भी पूरा प्यार और सपोर्ट पाएगा।”
4 of 4
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Instagram
उर्वशी की भूमिका मिलने पर उर्वशी ने कहा, “मैं चार साल बाद फिक्शन जोनर में वापसी करते हुए बहुत खुश हूँ, मेरे पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिये शब्द नहीं है, जो मुझे एकता कपूर और कलर्स के ‘नागिन’ के नये सीजन में उर्वशी का रोल मिलने से मिली है। उर्वशी एक खुशमिजाज महिला है, जो अपनी बेटियों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है, लेकिन अपने पति को लेकर असुरक्षित भी महसूस करती है। मुझे यकीन है कि उसका साफ दिल वाला स्वभाव दर्शकों को पसंद आएगा और वे इस शो में उसके किरदारों का मजा भी लेंगे। इस रोल के साथ न्याय करने के लिये मैं अपना बेस्ट दूंगी और आशा करती हूँ कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी।”