तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल से लेकर दयाबेन और तारक मेहता, पोपट लाल सहित कई कलाकारों तक इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर है। इन सभी किरदारों और कलाकारों की अपनी एक फैन फॉलोइंग हैं। इन्हीं किरदारों में से एक लोकप्रिय किरदार हैं गोकुलधाम सोसाइटी के सेकेट्री आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी भिड़े का। जो इस शो में एक अच्छी हाउस वाइफ होने के साथ-साथ घर से ही आचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: आत्माराम भिड़े की पत्नी माधवी उर्फ सोनालिका जोशी जीती हैं लग्जरी लाइफ, करोड़ों की हैं मालकिन
अपने बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों रुपये
सोनालिका अपने बिजनेस से करोड़ों रुपये कमाती हैं। दरअसल वो अभिनय करने के साथ-साथ पिछले कई सालों से अपना डिजाइनिंग का बिजनेस संभाल रही हैं। अपने इस बिजनेस से वो करोड़ों रुपये कमाती हैं। इस शो में सोनालिका भले ही माधवी भिड़े के रूप में मिडिल क्लास महिला का किरदार निभाती हैं। लेकिन अपनी असल जिंदगी में सोनालिका जोशी करोड़ों की मालकिन हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।
पॉश इलाके में हैं 3 बीएचके फ्लैट
वो अपने डिजाइनिंग काम के अलावा वो शोज और स्पॉन्सर्स से भी पैसे कमाती हैं। सोनालिका जोशी ने हाल ही में 3 बीएचके का फ्लैट खरीदा था। सोनालिका जोशी अपने इस फ्लैट को खरीदने से पहले सोनालिका पति समीर जोशी और बेटी के साथ 1 बीएचके के फ्लैट में रहती थीं।
वास्तु में करती हैं यकीन
सोनालिका ने बताया कि वो वास्तु में बहुत ही यकीन करती हैं इसलिए उन्होंने अपने घर में हर चीज उसी अनुसार करवाई है। बता दें कि आलीशान घर के अलावा सोनालिका जोशी कई महंगी गाड़ियों की भी मालकिन हैं। उनके पास गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। सोनालिका के पास 18 लाख की MG Hector, Swanky Maruti और टोयोटा इटियॉस जैसी महंगी गाड़ियां हैं।
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
सोनालिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर अपने पति समीर जोशी और बेटी आर्या जोशी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। इसके अलावा वो सेट से और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें भी अपने प्रशंसकों के लिए साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।