'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में काम करने वाले हर एक्टर को लोग काफी पसंद करते हैं। 'तारक मेहता' की 'सोनू' यानी पलक सिधवानी ने हाल ही में अपने मुंबई के शुरुआती दिनों को लेकर बात की है। पलक ने बताया कि वह मुंबई में आर्थिक तंगी का सामना कर चुकी हैं और इस शो का हिस्सा बनने उनके लिए आसान नहीं था।
2 of 4
पलक सिधवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान पलक ने बताया कि ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद वह कास्टिंग का काम करती थी। उन्हें पैसों की जरूरत थी, तो उन्होंने टीवी शो के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। पलक ने कहा, 'जब मैंने तारक मेहता के लिए ऑडिशन दिया तो मुझे संकेत मिला कि ये तो मैं हूं। शॉर्टलिस्ट होने के बाद मुझे कॉल तो आए लेकिन कोई बात नहीं बनी। जब मैंने उम्मीद खो दी तो मुझे अचानक तारक मेहता के लिए कॉल आ गया।'
3 of 4
पलक सिधवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक ने आगे कहा कि शो मिलने के बाद मैं एक 1 बीएचके में शिफ्ट हो गई। ये फ्लैट हमें बजट में मिला था और यहां मैं अपने परिवार के साथ शिफ्ट हुई थी। जब लॉकडाउन लगा तो मैं अपना यूट्यूब चैनल शुरू करना चाहती थी, लेकिन हमारा लिविंग रूम बहुत छोटा था और मैं कैमरे में अपना घर नहीं दिखा सकती थी। ऐसे में मैंने और मेरे भाई ने 15 हजार रुपये में एक सोफा, कुछ पेंटिंग और बाकी सामान लिया और घर के एक कोने को शूट करने लायक बना दिया।
4 of 4
पलक सिधवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक ने कहा, 'मैं पीजी में रहा करती थी और मैंने बहुत से घर बदले। मेरे घर के हालात ठीक नहीं थे। ऐसे में एक बार मैंने 2 हजार रुपये बचाने के लिए अपना घर बदला था। शो मिलने के बाद हम 1 बीएचके अपार्टमेंट में रहने लगे। इसके बाद हम 2 बीएचके में शिफ्ट हुए और अब 3 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। मैं जल्द अपना घर खरीदना चाहती हूं और मेरे करियर को लेकर भी बहुत खुश हूं।' बता दें कि शो में पहले निधि भानुशाली सोनू का किरदार निभाती थीं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया था। उनके बाद पलक को शो में सोनू का किरदार मिला।