फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   South Cinema actor Anandraj younger brother kanagasabai commit suicide

अभिनेता के भाई ने जहर खाकर की आत्महत्या, हाल ही में हुआ था 50 करोड़ रुपये का घाटा

Fri, 06 Mar 2020 05:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Mar 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
South Cinema actor Anandraj younger brother kanagasabai commit suicide
जहर खाया - फोटो : फाइल फोटो

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और राजनेता आंनदराज इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। उनके छोटे भाई कनागासाबाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। कनागासाबाई पर करोडों रुपये का कर्जा था, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहे थे। पांच मार्च को उन्होंने जहर खाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कनागासाबाई की आत्महत्या के बारे में तब पता चला जब सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला। उन्हें अपने काम में करीब 50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जिसके चलते कनागासाबाई काफी परेशान चल रहे थे और बीती पांच मार्च को उन्होंने पुडुचेरी स्थित अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

 

South Cinema actor Anandraj younger brother kanagasabai commit suicide
Anand raj - फोटो : social media

कनागासाबाई की आत्महत्या का पता चलने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उनकी बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया और इसे पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि भाई के मौत को लेकर ना तो पुलिस ने और ना ही आंनदराज ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। 

बात करें आंनदराज की तो वह साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार रहे हैं। उन्होंने ई कन्नड़, तेलुगू और मलयालम फिल्में में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। आंनदराज आखिरी बार अभिनेता विजय की खेल आधारित फिल्म 'बिजिल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने सह कलाकार की मुख्य भूमिका में निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन अटली ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed