फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla: गोवा में मस्ती कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, डांस का वीडियो वायरल

Thu, 31 Dec 2020 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 31 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla New Year Party in Goa News
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 13 की मशहूर जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इन दिनों गोवा में हैं। दोनों साथ में शूट के लिए गोवा पहुंचे थे जिसके बाद वह वहां पार्टी के मूड में नजर आए। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। वीडियो में उनका मस्ती वाला अंदाज फैंस को भा रहा है।

Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla New Year Party in Goa News
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सिद्धार्थ और शहनाज दोनों पार्टी करते देखे गए। जहां दोनों ने जमकर डांस किया। इस दौरान शहनाज ने गुलाबी रंग की हूडी पहनी हुई है जबकि सिद्धार्थ ने ब्लैक राउंड नेक टीशर्ट पहना है। दोनों बेहद कूल अंदाज में नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🎀𝐒𝐢𝐝𝐧𝐚𝐚𝐳 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐞🎀 (@do_jism_ek_jaan_)

Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla New Year Party in Goa News
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

यह वीडियो सिद्धार्थ और शहनाज के फैन क्लब से साझा किया गया है जिसमें दोनों गाने पर डांस कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज का हाल ही में एक गाना शोना शोना रिलीज हुआ था। इसके अलावा उनका जल्द ही श्रेया घोषाल के गाने पर वीडियो आने वाला है जिसकी शूटिंग के लिए वे गोवा में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🎀𝐒𝐢𝐝𝐧𝐚𝐚𝐳 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐞🎀 (@do_jism_ek_jaan_)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla New Year Party in Goa News
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का 40वां जन्मदिन था। सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके फैंस और टीवी कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन सभी के बीच शहनाज गिल सबसे चर्चा में रहीं। शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla New Year Party in Goa News
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

इस वीडियो में शहनाज के साथ सिद्धार्थ भी नजर आए। वीडियो में शहनाज हंसते हुए कहती हैं, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ।' सिद्धार्थ वीडियो में थोड़े कंफ्यूज्ड नजर आते हैं। फिर शहनाज को रिप्लाई करते हुए कहते है, 'ओके... अच्छा ऐसा है क्या, सही है... थैंक यू'। इस पर शहनाज भी उन्हें 'ओके' कह देती हैं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने बिग बॉस 13 में भी खूब धमाल मचाया था। इस दौरान ट्विटर पर #SidNaz भी खूब ट्रेंड करता रहता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed