{"_id":"5a28ddbb4f1c1b4c528b7eaa","slug":"sidharth-shukla-likely-to-be-removed-from-tv-show-dil-se-dil-tak-for-abusing-jasmine-bhasin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 का इंपैक्ट टीवी स्टार पर दिखा, शो में पार की सारी हदें, छुट्टी तय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11 का इंपैक्ट टीवी स्टार पर दिखा, शो में पार की सारी हदें, छुट्टी तय
Thu, 07 Dec 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एंटरटेनमेंट चैनल कलर्स के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' के लीड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक शो से छुट्टी की जा सकती है। ऐसा स्क्रिप्ट की वजह से नहीं बल्कि उनकी बढ़ती बदतमीजियों की वजह से किया जाएगा। सेट पर लेट आने से लेकर को-एक्टर्स के साथ झगड़ों को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला कई बार विवादों में घिर चुके हैं। ताजा मामले में उन्होंने ऐसा काम कर दिया है जिसने शो के मेकर्स (शशि-सुमित प्रोडक्शंस) को बड़ा फैसला लेने को मजबूर कर दिया है।
2 of 4
Jasmine Bhasin
हाल ही में शो की को-एक्ट्रेस जैसमिन भसीन के साथ तथाकथित रूप से ना सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उनके कैरेक्टर को लेकर भी भद्दी टिप्पणियां कर डाली। मामला इतना बिगड़ गया कि पूरे दिन के लिए शूटिंग कैसिंल करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह यह भी कहते पाए गए हैं कि शो में उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।
3 of 4
Sidharth Shukla
'स्पॉटब्वॉय' के अनुसार सेट पर सिद्धार्थ की बढ़ती बदतमीजियों के कारण मेकर्स अब उन्हें शो से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की शो की एक्ट्रेस रश्मि देसाई और फिर कुनाल वर्मा के साथ कहासुनी हुई थी। पिछले हफ्ते भी सिद्धार्थ बिना किसी को जानकारी दिये सेट पर लेट पहुंचे थे। वह तैयार होने के बावजूद वैनिटी वैन में ही बैठे रहे जिसकी वजह से प्रोडक्शन टीम को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sidharth Shukla
कुछ महीनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला की प्रोजेक्ट हेड शीतल सोमानी के साथ भी जबरदस्त कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह सेट छोड़कर चले गए थे। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने साल 2008 से सीरियल 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से टीवी डेब्यू किया था। कलर्स के डेली सोप 'बालिका वधु' से रातों-रात लोकप्रियता पाने वाले सिद्धार्थ वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।