लॉकडाउन के दौरान सितारे भी घरों में कैद हैं और घर से ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। अब जब लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई है तो टीवी के कई कलाकार इकट्ठे हुए और सेलिब्रेशन करते नजर आए।
लॉकडाउन के बीच टीवी के इन सितारों ने की पार्टी, मास्क पहने आए नजर
दरअसल, लेखक गौतम हेगड़े के जन्मदिन का मौका था। ऐसे में टीवी के कई सितारों ने पार्टी की। इन सितारों में शनाया ईरानी, करण वाही, मोहित सहगल, रिद्धि डोगरा, आशा नेगी, मियांग चांग सहित अन्य शामिल रहे। मोहित सहगल ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं।
गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी लॉकडाउन बर्थडे मेरे प्यारे दोस्त। उम्मीद करता हूं कि हम सभी ने तुम्हारे निर्देशों का पालन किया जैसे कि घर के अंदर घुसने से पहले जूते बाहर खोलना, हाथों को सैनिटाइज करना, हमेशा मास्क पहनकर रहना लेकिन मास्क के चक्कर में केक तो खाया ही नहीं, खैर कोई बात नहीं। उम्मीद है आने वाला साल तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।'
A post shared by Mohit Sehgal (@itsmohitsehgal) on
मोहित ने एक अन्य तस्वीर साझा की जिसमें उनके साथ रिद्धि डोगरा नजर आ रही हैं। साथ ही पीछे गौतम हेगड़े भी खड़े हैं। तस्वीर में कुछ अन्य लोगों को बैठे हुए देखा जा सकता है।
A post shared by Mohit Sehgal (@itsmohitsehgal) on
मोहित के अलावा शनाया ने भी गौतम के साथ की एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों साथ में केक काटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि गौतम ने सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'सरस्वतीचंद्र', 'साथ निभाना साथिया' और 'मिले जब हम तुम' जैसे सीरियल्स के लिए काम किया है।
A post shared by Sanaya (@sanayairani) on