बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इन दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं। जिसे देख बाकी कंटेस्टेंट्स और दर्शक सभी लोग भी काफी भावुक हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच रश्मि देसाई एक कंटेस्टेंट से मिलने के लिए पहुंचीं। यहां रश्मि देसाई से ऐसी गलती हो गई कि उन्हें सरेआम सोनाली फोगाट से माफी मांगना पड़ा।
Bigg Boss 14: रश्मि देसाई को सरेआम मांगनी पड़ी सोनाली फोगाट से माफी, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी भावुक पल देखने को मिल रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स के परिजन शो में उनसे मिलने आ रहे हैं। लेकिन शो के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और उनके परिवार के बीच की अनबन तो जगजाहिर है। जिसकी वजह से उनके परिवार से उनसे मिलने के लिए कोई भी नहीं आया। लेकिन शो में दौरान विकास का परिवार बनकर उनका सपोर्ट करने उनकी दोस्त रश्मि देसाई आने वाली हैं।
रश्मि देसाई विकास गुप्ता की काफी अच्छी दोस्त हैं। जिसके चलते रश्मि विकास की मदद के लिए और उन्हें सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में आई हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई से एक ऐसी गलती हो गई जिसके लिए उन्हें सोनाली फोगाट से माफी मांगना पड़ी।
रश्मि देसाई ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने सोनाली फोगाट से माफी मांगी है। रश्मि ने अपने ट्वीट में ट्वीट में लिखा है, 'सोनाली फोगाट जी मैं आपसे माफी मांगना चाहती हूं। मुझे आपको नाम नहीं याद रहा लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए।'
M sorry @sonaliphogatbjp ji aapka naam nahi yaad tha. But mere shubhkamna aap ko ki aap aur aage badhe. Stay strong and happy ❤️
सूत्रों के मुताबिक रश्मि देसाई को घर में आने के बाद बिग बॉस एक सदस्य का नाम लेने के लिए कहते हैं जिसे घर का कैप्टन बनाया जाएगा। लेकिन इस दौरान रश्मि, सोनाली फोगाट का नाम भूल जाती हैं और फिर उन्हें राखी का नाम लेना पड़ता है। इसी वजह से रश्मि ने सोनाली से माफी मांगी है। बता दें कि रश्मि देसाई बिग बॉस के सीजन 13 की कंटेस्टेंट रही हैं और वो खुद टॉप 3 में शामिल हुई थीं।
पढ़ें: कोरोना पॉजीटिव होने पर अभिषेक बच्चन को पड़ी थी डांट, फोन कर ये बोले थे अजय देवगन