'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते में आए मोड़ ने शो को खूब टीआरपी तो दिया लेकिन उससे दोनों की निजी जिंदगी पर भी असर पड़ा। पिछले दिनों खबर आई थी कि अरहान ने रश्मि के बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपये निकाले हैं। सोशल मीडिया पर बैंक अकाउंट डीटेल्स के लीक होने का दावा किया गया। बीती शाम को रश्मि इंस्टाग्राम पेज पर लाइव चैट के जरिए पर अपने फैंस से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा किया।
2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : twitter
रश्मि ने अरहान के साथ रिलेशनशिप को गलती मानते हुए कहा कि 'हां हम रिलेशनशिप में थे और एक महीने तक साथ में ही रहे। इस दौरान हमने एक दूसरे के बारे में बहुत सी चीजें शेयर कीं। हां, मैंने एक ऐसे इंसान से प्यार किया जिसके बीते हुए कल के बारे में मैं कुछ भी नहीं जानती थी। हां मैंने उस पर भरोसा किया लेकिन मुझे नहीं पता था कि मुझे इसके लिए इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मुझे सबूत देने के लिए कहा जाएगा। मैं भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई थी। मैंने अपने प्यार के लिए जो कुछ भी किया है, मुझे उसके प्रचार की जरूरत नहीं है।'
3 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Social Media
'आज मैं बताना चाहूंगी कि अगर कोई आपको रहने के लिए एक घर देता है, शॉपिंग के लिए पैसे देता है, अपने स्टाफ को शेयर करता है तो ये एक बड़ी बात है। मैंने जिंदगी में जो कुछ भी किया है अपने बलबूते किया है और किसी से कुछ नहीं लिया। मैंने मदद की और लोग बेशर्म हैं इसे स्वीकार करने के लिए। मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहिए। हां, जब मुझे पता चला तो बहुत दुख हुआ। अब मैंने सब खत्म कर दिया है।'
4 of 5
rashami desai
- फोटो : social media
रश्मि आगे कहती हैं कि 'जब मैं बिग बॉस 13 से बाहर निकली तो मुझे ऐसी चीजों के बारे में बता चला कि मैं हैरान रह गई। मैंने तब भी तुम्हारे बारे में गलत नहीं बोला। शो के दौरान भी कभी गलत नहीं बोला तो अब क्यों बोलूंगी। बोलने के लिए लिए तो मेरे पास भी बहुत कुछ है लेकिन मैं नहीं बोलना चाहूंगी। अगर बंद कमरे में की गई बातें बाहर आती हैं तो उसके चिथड़े उड़ते हैं। ईमानदारी से कहूं तो इस वक्त मैं चैट शो कर रही हूं। मैं 'नागिन 4' कर रही हूं और अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दे रही हूं। मैं इन छोटी-छोटी चीजों में क्यों ध्यान दूं।'
5 of 5
Rashami Desai
- फोटो : voot
रश्मि ने कहा कि 'मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। मैं बहुत लकी हूं कि बहुत से लोग मुझे प्यार करते हैं। मैं कोई बेचारी नहीं हूं। मैं अपने आप और अपने उसूलों की बनी हुई हूं। मैंने प्यार किया वो मेरी गलती थी। मुझे नहीं पता था प्यार में पड़कर लोगों को इन सबसे भी गुजरना पड़ता है।'
सलमान से पंगा लेकर अरिजीत सिंह ने चुकाई बड़ी कीमत, आज तक नहीं पिघला भाईजान का दिल