द कपिल शर्मा शो: बबीता से शादी नहीं करना चाहते थे रणधीर कपूर, कहा- मैं टाइम पास कर रहा था...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो में कपिल शर्मा ने रणधीर कपूर से पूछा कि, क्या उनके और बबीता के रिश्ते के बारे में राज और कपूर परिवार को पता था? कपिल के इस सवाल पर रणधीर कपूर ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने अपने डेटिंग के दिनों को याद किया और सबके सामने बताया कि, वो जब बबीता को डेट कर रहे थे, वो सब कुछ उनके लिए सिर्फ एक टाइमपास था। लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उनकी बबीता के साथ शादी करवा दी।
एक्टर ने कहा, 'मैं टाइम पास किए जा रहा था। फिर पापा ने पूछा, शादी वादी करने का इरादा है कि नहीं?' इसके आगे रणधीर ने अपनी बात को मजेदार अंदाज में बताते हुए कहा, 'मैंने बबीता से शादी करने की प्लानिंग नहीं की थी। लेकिन फिर पापा ने पूछा कि, कि वह बूढ़ी हो जाएगी, तब शादी करेगा उससे।' इसके आगे रणधीर ने ये भी बताया कि, उन्होंने बबीता को प्रपोज नहीं किया था, लेकिन ये काम भी उनके माता-पिता ने उनकी तरफ से कर दिया था और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।
बता दें कि, रणधीर कपूर और बबीता की मुलाकात फिल्म 'कल आज और कल' के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों की डेटिंग लाइफ शुरू हो गई थी। इसके बाद रणधीर कपूर और बबीता ने साल 1971 में शादी रचा ली थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हुईं। आज के समय में दोनों ही फिल्मी दुनिया की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं।
हालांकि, रणधीर और बबीता की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा खास नहीं रही। दोनों के बीच काफी मतभेद थे, जिस वजह से वह साल 1988 में अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया। दोनों आज भी अलग-अलग रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ लंच और डिनर को एंजॉय करते हैं।