फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के घर में रुबीना के पति अभिनव से प्यार कर बैठीं राखी सावंत, लेना चाहती हैं अपने पति से तलाक

Wed, 06 Jan 2021 01:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 06 Jan 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Confess Her Love To Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla In Front Of Bigg Boss
अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram

बिग बॉस हाउस में राखी सावंत जब से आई हैं तभी से उन्होंने शो में जान फूंक दी है। राखी की एंट्री के बाद से ही सलमान की पसंदीदा कंटेस्टेंट भी राखी ही बन गई हैं। राखी कुछ ना कुछ नया हमेशा करती रहती हैं, जिसे देख दर्शक खूब एंटरटेन होते हैं। कभी उनमें जूली की आत्मा आ जाती है तो कभी वो इमोशनल हो जाती हैं। अब राखी को हो गया है बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट के साथ प्यार।

Rakhi Sawant Confess Her Love To Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla In Front Of Bigg Boss
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

एक तरफ राखी को अपने पति की याद सताती है तो वहीं दूसरी ही तरफ वो किसी के प्यार में भी पागल हो गई हैं। दरअसल राखी सावंत को हो गया है रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला से प्यार। जिसके बारे में राखी ने बिग बॉस को बताया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राखी बिग बॉस को बता रही हैं कि वो अभिनव को पसंद करने लगी हैं।

Rakhi Sawant Confess Her Love To Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla In Front Of Bigg Boss
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @colorstv

शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत बिग बॉस के कन्फेशन रूम में बैठी नजर आ रही हैं। यहां पर राखी काफी भावुक नजर आ रही हैं। कन्फेशन रूम में बैठी राखी रोते हुए बिग बॉस से कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि मेरे पति सबके सामने आएं। सबके पतियों को देखती हूं तो मुझे कुछ होने लगता है। क्यों ना मैं रुबीना के पति को चुरा लूं? उसकी बॉडी तो एकदम हॉट है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Confess Her Love To Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla In Front Of Bigg Boss
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511

राखी यहां भी नहीं रुकती हैं और आगे कहती हैं, 'बिग बॉस आप एक बात बताओ, अगर आपको कोई पसंद आता है तो उसको लाइक करना गलत तो नहीं है ना?' इस पर बिग बॉस राखी को जवाब देते हैं 'नहीं, बिल्कुल नहीं'। इसके बाद आगे राखी कहती हैं, 'तो मैं अभिनव को आई लव यू बोल दूं?'

विज्ञापन
Rakhi Sawant Confess Her Love To Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla In Front Of Bigg Boss
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं राखी अपने पति रितेश को भी तलाक देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस से बात करते हुए राखी ये भी कहती हैं कि अब तक रुबीना अभिनव के लिए लड़ती थीं अब से वो भी ऐसा ही करने वाली हैं। इसके बाद राखी खुद को अभिनव की गर्लफ्रेंड भी कहती हैं। इस छोटे से क्लिप को देखकर ही लोगों को काफी मजा आ गया है। पूरा एपिसोड देख रहे लोग तो हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

पढ़ें: अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद हुआ ठीक, नीदरलैंड से भेजी थी फर्जी लिंक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed